कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में सांख्यिकी विभाग द्वारा में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को “फ्रॉम डेटा टू डिस्कवरीः रिसर्च एंड इनोवेशन इन एक्चुरियल साइंस” विषय पर ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए, सीपीए अंकित पटवारी, संस्थापक, बालाजी एजुकेटर रहे। उन्होंने छात्राओं को एक्चुरियल साइंस के क्षेत्र में डेटा, सांख्यिकीय मॉडलिंग, जोखिम विश्लेषण, अनुसंधान एवं नवाचार के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों एवं केस स्टडी के माध्यम से बताया कि किस प्रकार डेटा का विश्लेषण कर उपयोगी निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं और उन्हें व्यावहारिक निर्णयों में उपयोग किया जा सकता है। सत्र के दौरान उन्होंने एक्चुरियल साइंस में उपलब्ध करियर के अवसरों और विभिन्न करियर पाथ पर भी प्रकाश डाला तथा इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल के बारे में जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिये प्रेरित किया। यह सत्र छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा तथा उन्हें सांख्यिकी के व्यावहारिक उपयोग, डेटा-आधारित अनुसंधान और एक्चुरियल साइंस में उभरते करियर अवसरों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में 56 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ता से एक्चुरियल साइंस, अनुसंधान, व्यावसायिक संभावनाओं तथा करियर से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।