Sanitary Napkins distributed during Mansturation Hygiene Awareness Campaign organised by Centre for Gender Studies

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज के द्वारा 31 जनवरी, 2023 को मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर जागरूकता अभियान आयोजित कर सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। इसका मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सोमेश्वरी की छात्राओं को मासिक धर्म की प्रक्रिया, चुनौतियों एवं सावधानियों के बारे में जानकारी देना था। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल की प्रेरणा से प्राध्यापिकाओं एवं स्वयंसेवी छात्राओं ने सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वीटी माथुर द्वारा किया गया। इसमें प्राध्यापिकाएँ डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. साक्षी शर्मा, प्रियंका अग्रवाल व सेहल की सक्रिय भूमिका रही।