National Science Day

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के तत्वावधान में विज्ञान संकाय द्वारा ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी एवं एलोक्यूशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी की विभिन्न संरचनाओं, रसायन विज्ञान के सिद्धांतों व गणित के कठिन सूत्रों को मॉडल व पोस्टर द्वारा प्रस्तुत किया। भौतिकशास्त्र की छात्राओं द्वारा स्पेस में भारत की उपब्लधियों को पोस्टर व समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान को वर्किंग मॉडल की सहायता से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। उप-प्राचार्य (विज्ञान) डॉ. रंजना अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की एवं छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अगले चरण में एलोक्यूशन प्रतियोगिता में छात्राओं ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। एलोक्यूशन प्रतियोगिता में प्रिया शर्मा प्रथम, नमीरा अली द्वितीय व सिद्धी जैन ने तृतीय स्थान रही। कार्यक्रम में डॉ. उषा भाटिया व डॉ. अनामिका पराशर निर्णायक रही। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों व रसायन विज्ञान विभाग द्वारा संचालित सर्टिफिकेट कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।