शोध प्रस्ताव कैसे लिखें विषय पर सत्र आयोजित

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के सेंटर ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा ‘शोध प्रस्ताव कैसे लिखें विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को अनुसंधान प्रस्ताव लिखने की जानकारी देना तथा इस विषय में रुचि बढ़ाना था। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सत्र के वक्ता डॉ. राजेश कुमार सिन्हा का स्वागत किया। वक्ता डॉ. राजेश कुमार सिन्हा ने छात्राओं को शोध प्रस्ताव के लिए शोध समस्या या विषय की पहचान कैसे करें, इस पर विस्तार से समझाया और बताया कि साहित्य की समीक्षा शोध विषय के निर्माण का प्रमुख तत्व है। शोध प्रस्ताव लिखने की सम्पूर्ण रूपरेखा का उल्लेख कर भविष्य में छात्राओं के लिए शोध की पद्धति को समझने तथा अनुसंधान प्रयोग की रूपरेखा तैयार करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला साथ ही छात्राओं की समस्याओं और बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया। सत्र में लगभग 150 छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया। यह सत्र छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी रहा।