मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फ्लैश मॉब का आयोजन
मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फ्लैश मॉब का आयोजन
दिनांक 10 अक्टूबर, 2026 को कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भावनात्मक कल्याण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने अपने प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक विचारों से छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन तथा स्वयं की देखभाल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी एवं प्राध्यापिका सुश्री सोना मिश्रा, सुश्री जेनिस हाशमी एवं काउंसलर सुश्री शुभि शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सभी के सहयोग एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।