विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ”तनाव से संतुलन की ओर“ विषय पर इंटरैक्टिव सेशन आयोजित
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ’टीचिंग-लर्निंग सेंटर’ द्वारा महाविद्यालय के अषैक्षणिक कार्मिकों के लिये दिनांक 10 अक्टूबर, 2026 को ”तनाव से संतुलन की ओर-स्वस्थ मन, सकारात्मक कार्यस्थल“ विषय पर एक विशेष इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। सत्र का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव प्रबंधन के तरीके सिखाना तथा एक स्वस्थ एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देना था। इस दौरान महाविद्यालय के लगभग 40 अशैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. सीमा अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। सत्र में सेंटर की सदस्य डॉ. मंजरी भारद्वाज एवं डॉ. विजय लक्ष्मी गुप्ता ने कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सत्र में मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जो मुख्य रूप से तनाव निवारक के रूप में कार्य सिद्ध हुईं। सत्र का सफल संचालन टीचिंग-लर्निंग सेंटर की संयोजिका डॉ. रीमा श्रीवास्तव एवं डाॅ. भारती गोधवानी द्वारा किया गया।