कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के द्वारा दिनांक 08 मई 2026 को इंटर्नशिप एवं कौशल विकास प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों के तहत बजाज फिनसर्व के सहयोग से बैंकिंग फाइनेंस एंड इंश्योरेंस में सर्टिफिकेट कोर्स के सफलतापूर्वक समापन पर प्रमाण-पत्रों का वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के द्वारा दिनांक 08 मई 2026 को  इंटर्नशिप एवं कौशल विकास प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों के तहत बजाज फिनसर्व के सहयोग से बैंकिंग फाइनेंस एंड इंश्योरेंस में सर्टिफिकेट कोर्स के सफलतापूर्वक समापन पर प्रमाण-पत्रों का वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इन विशेष पाठ्यक्रमों का उद्देश्य अकादमिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना है। तीन माह की अवधि में 42 छात्राओं को इंटर्नशिप के माध्यम से वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिला, जिससे उनकी वित्तीय एवं बीमा दक्षता के साथ-साथ व्यावसायिक नैतिकता का भी विकास हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए रोजगार और कौशल वृद्धि वर्तमान परिदृश्य की प्राथमिकता है और इस सर्टिफिकेट कोर्स एवं इसकी करियर में उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी। इस कोर्स की संयोजक डॉ. भारती गोधवानी ने छात्राओं को बधाई देते हुए संचार कौशल, बीमा बैंकिंग और वित्त के ज्ञान को विकसित करके इस पाठ्यक्रम के माध्यम से व्यक्तिगत विकास पर बात की।