कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल तथा ग्रेडस इंडिया के सहयोग से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर दिनांक 11 मई 2026 को ”आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं फ्यूचर स्किल्स“ विषय पर एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया।

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल तथा ग्रेडस इंडिया के सहयोग से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर दिनांक 11 मई 2026 को ”आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं फ्यूचर स्किल्स“ विषय पर एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का उद्देश्य छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उभरती तकनीकों तथा भविष्य में आवश्यक कौशलों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल पांडेय, हेड ऑफ फैकल्टी ग्रेडस इंडिया (एआई मेंटर) रहें। मुख्य वक्ता ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्तमान एवं भविष्य, विभिन्न एआई मॉडल्स तथा ”एआई फाॅर भारत“ जैसी पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन को सरल एवं अधिक प्रभावी बनाने का एक सशक्त माध्यम है, लेकिन एआई कभी भी मानव बुद्धि, संवेदनाओं एवं रचनात्मकता का पूर्ण रूप से स्थान नहीं ले सकता। उन्होंने छात्राओं को एआई का सकारात्मक एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। सत्र में लगभग 52 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं के लिये प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस अवसर पर छात्राओं कहा कि आज के तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं फ्यूचर स्किल्स का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को नई तकनीकों को सीखने, नवाचार को अपनाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. जयंती गोयल के मार्गदर्शन में डॉ. शिल्पा पारीक के सहयोग से कार्यक्रम  सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अंत में प्राध्यापिका दीपा चैहान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम छात्राओं को तकनीक, नवाचार एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।