वुमन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुईं डॉ. रश्मि चतुर्वेदी

वुमन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुईं डॉ. रश्मि चतुर्वेदी कानोड़िया पी. जी. महिला महाविद्यालय की निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी को पूर्णिमा विश्वविद्यालय द्वारा  प्रतिष्ठित ‘वुमन लीडरशिप अवार्ड ‘से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने  हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी जी ने अपनी दूरदर्शिता ,नेतृत्व क्षमता एवं महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता से महिला शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। यह सम्मान उन्हें महिला शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है ।