‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का सफल आयोजन
जयपुर, 18 सितंबर 2026 कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा ‘नशा मुक्ति एवं माय भारत’ विषय पर युवाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर कटेवा (अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश नशाबंदी समिति, जयपुर एवं सचिव, इंडियन अस्थमा केयर सोसाइटी, अस्थमा भवन, विद्याधर नगर, जयपुर रहें। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने छात्राओं को नशे के विरूद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने तथा छात्राओं को 100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर कटेवा ने अपने दीर्घकालिक नशा मुक्ति अभियानों के अुनभवों को साझा करते हुये नशा मुक्त राजस्थान-दारू नही, दूध के साथ करे नववर्ष की शुरूआत पहल का विशेष रूप से उल्लेख किया। जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
इसके उपंरात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा “Say No to Drugs, Say Yes to Life” विषय पर आधारित एक अत्यंत प्रभावशाली मूक अभियन प्रस्तुत किया। इस अभियन के माध्यम से नशे के विनाशकारी प्रभावों को उजागर किया गया तथा जीवन के प्रति सकारात्मक एवं स्वस्थ दृष्किोण अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन चरण में प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थिति सभी स्वयंसेविकाओं एवं कार्यक्रम अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने स्वस्थ सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आंचल पुरी ने किया तथा इस अभियान को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. हर्षा शर्मा, चारूल शर्मा, डॉ. मंजरी भारद्वाज एवं डॉ. दीप्ति चौहान की सक्रिय भूमिका रही।