“फ्रॉम आइडियाज़ टू रिसर्च : क्राफ्टिंग पावरफुल डिसर्टेशन्स एंड रिसर्च पेपर्स” विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन

“फ्रॉम आइडियाज़ टू रिसर्च : क्राफ्टिंग पावरफुल डिसर्टेशन्स एंड रिसर्च पेपर्स” विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन”
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा महाविद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि चतुवेदी एवं प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के निर्दशन में “फ्रॉम आइडियाज़ टू रिसर्च : क्राफ्टिंग पावरफुल डिसर्टेशन्स एंड रिसर्च पेपर्स” विषय पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रो. मिनी नंदा (पूर्व विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय) ने शोध की विभिन्न पद्धतियों, शोध की प्रक्रिया तथा संभावित शोध क्षेत्रों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने सुकरात, प्लेटो और अरस्तू के उदाहरणों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि शोध केवल तथयों का संकलन नहीं, बल्कि विचार, विश्लेषण और तार्किक दृष्टिकोण की एक सृजनात्मक प्रक्रिया है। उन्होंने छात्राओं को प्रभावी डिसर्टेशन और शोध-पत्र लेखन के लिए आवश्यक बिंदुओं से भी अवगत कराया। यह व्याख्यान अंग्रेजी साहित्य की छात्राओं के लिए आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 25 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।