National Civil Services Day

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के लोक प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) पर आधारित एक प्रेरणादायक चलचित्र और सिविल सेवा दिवस पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सिविल सेवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सिविल सेवक देश की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ होता है। उन्होंने छात्राओं को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चलचित्र के माध्यम से छात्राओं को सिविल सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण, अनुशासन एवं उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सिविल सेवाओं के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना था। इसी क्रम में एक रोचक प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आशु सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।