“द बिग ब्रेन बैटल” शीर्षक पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन successfully organized a debate competition titled “The Big Brain Battle”

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के करियर गाईडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर द्वारा इमार्टिक्स लर्निंग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोग से दिनांक 16 अप्रैल 2026 को “द बिग ब्रेन बैटल” शीर्षक पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “क्या डिजिटल उपकरण आज की शिक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग होने चाहिए?” रहा। इस प्रतियोगिता में सभी संकायों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं पक्ष-विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। चर्चा के दौरान डिजिटल उपकरणों की शिक्षा में उपयोगिता, पहुंच एवं नवाचार को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया, साथ ही इन पर अत्यधिक निर्भरता तथा पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों के कमजोर पड़ने जैसी चिंताओं को भी उजागर किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. टीना सिंह और डॉ स्वाति सुल्तानिया रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का विभिन्न मापदंडों पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा प्रिया मीणा प्रथम, जयश्री शर्मा द्वितीय एवं मुस्कान भगतानी तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे बौद्धिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इमार्टिकस लर्निंग द्वारा चयनित महाविद्यालय परिसर के ब्रांड एम्बेसडरों को ऑफर लेटर एवं पहचान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ आकांक्षा गंडा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह प्रतियोगिता छात्राओं के लिए संवाद कौशल, आलोचनात्मक चिंतन एवं आत्मविश्वास के विकास का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुई। प्रतिभागियों ने पूरे सत्र के दौरान गहन अध्ययन, सशक्त तर्क एवं प्रभावी प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में लगभग 40 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सभी के लिए यह वाद विवाद प्रतियोगिता एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुई। The Centre for Career Guidance, Training and Placement of Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya, Jaipur, in collaboration with Imarticus Learning Centre of Excellence, successfully organized a debate competition titled “The Big Brain Battle” on the topic “Should Digital Tools Be an Integral Part of Today’s Education System” on April 16, 2026. Students from various streams actively participated in the debate and presented their views both in favour of and against the motion. The discussion highlighted diverse perspectives on the role of digital tools in enhancing learning, accessibility, and innovation, along with concerns regarding overdependence and the diminishing role of traditional learning methods. The competition provided a valuable platform for students to develop their communication skills, critical thinking, and confidence. Participants showcased great enthusiasm, well-researched arguments, and effective presentation skills throughout the session. The judges for the event were Dr. Tina Singh and Dr. Swati Sultania, who evaluated the participants on various parameters. Certificates were awarded to the winners as well as to all the participants. In this debate competition, college student Priya Meena secured first place, Jayshree Sharma secured second place, and Muskan Bhagtani secured third place. The Principal of the college, Dr. Seema Agarwal, congratulated the winners and all participants and motivated them to continue participating in such intellectually enriching activities. In this event, offer letters and ID cards were given to the brand ambassadors of the college campus selected by Imarticus Learning. The event concluded with a formal vote of thanks delivered by Dr. Akansha Ganda. The program concluded successfully with active student engagement, making it an intellectually stimulating and enriching experience for everyone present.