कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा संचालित दो प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों ‘‘इंस्ट्रुमेंटल टेक्नीक्स फॉर केमिकल एनालिसिस तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड क्लाइमेट चेंज’’ के सफल समापन उपरांत दिनांक 16 अप्रैल, 2026 को प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार भी प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं उप-प्राचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल (अकादमिक) की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्राचार्य महोदया ने अपने संबोधन में कौशल आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। रसायन विज्ञान विभाग द्वारा संचालित इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों, पर्यावरण संरक्षण एवं व्यावहारिक ज्ञान से समृद्ध करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. निधि गुप्ता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।