Department of Biotechnology conducted Biomania

18 जनवरी, 2023 को कानोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय के जैव-प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से फ़न विद लर्निंग एक्टिविटी ’बायोमेनिया’ का आयोजन किया गया। विभाग की तीनों वर्ष की छात्राओं ने इस एक्टिविटी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में क्विज़, एक्टेम्परी, रंगोली, हैंड/फ़ेस पेंटिंग इत्यादि गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें छात्राओं ने रचनात्मक कौशल एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली में हिमांशी भागोरिया, बीएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष, एक्सटेंपरी में नेहा कुमारी बीएससी बायोटेक तृतीय वर्ष, हैंड/फ़ेस पेंटिंग में मेघा दीक्षित, बीएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष एवं क्विज़ में नेहा कुमारी, युक्ता गुप्ता, नन्दिनी शर्मा, सूफ़िया खान एवं चंचल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल द्वारा विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज की वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतिका माथुर, डॉ. मीनाक्षी फ़र्त्याल, डॉ. नीतू महावर एवं डॉ. साक्षी सिंह द्वारा किया गया।