Gender Equality Awareness Programme organised by Centre for Gender Studies

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज के द्वारा 18 जनवरी को लैंगिक समानता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आवास क्षेत्र एवं विद्यालय के विद्यार्थियों का सर्वेक्षण करते हुऐ उन्हें लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करना था। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सोमेश्वरी, जयपुर के छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में लैंगिक समानता विषय पर जागरूक करते हुए उनसे सर्वेक्षण पत्र भरवाए गए। साथ ही सोमेश्वरी आवास क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर के द्वारा लोगों को लैंगिक असमानता के मुद्दों को बताते हुए उन्हें जागरूक किया। अभियान की प्रेरणा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल से प्राप्त हुई। प्राचार्य ने कार्यक्रम की सराहना की एवं भावी रूपरेखा का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. स्वीटी माथुर द्वारा किया गया। इसमें प्राध्यापिकाएँ डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. साक्षी शर्मा, प्रियंका अग्रवाल व सेहल जैन की सक्रिय भूमिका रही।