Orientation Programme 2026

Orientation Programme Day 1

ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में दिनांक 12 अगस्त, 2026 को तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आज कला संकाय की प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को महाविद्यालय के अनेक कौशल विकास कार्यक्रम, शिकायत निवारण, रैगिंग विरोधी और आंतरिक परिवाद प्रकोष्ठ आदि की जानकारी दी गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफल जीवन के लिये डिग्री के साथ आत्मविश्वास, संवाद की कला और अनेक कौशल भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महाविद्यालय की भूमिका को रेखांकित किया और छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न क्लब्स और सेंटर्स की कार्यप्रणाली समझाकर छात्राओं को इनके बारे में विस्तार से बताया। इसी कड़ी में थियेटर क्लब के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं ने लघु नाटक के माध्यम से छात्राओं को कॉलेज के नियम समझाए। अंत में उप-प्राचार्य (छात्र गतिविधि) डॉ. मनीषा माथुर ने विभिन्न छात्र गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और सक्रिय सहभागिता के लिये सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालन प्राध्यापिका डाॅ. शीताभ शर्मा ने किया। इस आयोजन में कला संकाय की लगभग 400 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Orientation Programme Day 2

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कौशल विकास कार्यक्रमों की दी जानकारी
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में दिनांक 13 अगस्त, 2026 को तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन विज्ञान संकाय की प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को महाविद्यालय के अनेक कौशल विकास कार्यक्रम, शिकायत निवारण, रैगिंग विरोधी और आंतरिक परिवाद प्रकोष्ठ आदि की जानकारी दी गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भ्रमित करने के लिये बहुत कुछ है। किंतु तुम्हें अपना लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित रहने से ही सफलता मिल सकती है। कार्यक्रम में सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न क्लब्स और सेंटर्स की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। इसी कड़ी में थियेटर क्लब के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं ने लघु नाटक के माध्यम से छात्राओं को कॉलेज के नियम समझाए। अंत में उप-प्राचार्य (छात्र गतिविधि) डॉ. मनीषा माथुर ने विभिन्न छात्र गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिये छात्राओं को प्रोत्साहित किया और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालन डाॅ. सुनीता शेखावत ने किया। इस आयोजन में विज्ञान संकाय की लगभग 300 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Orientation Programme Day 3

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्राओं को मिला आत्मविश्वास और कौशल विकास का संदेश

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में दिनांक 14 अगस्त, 2026 को तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन वाणिज्य संकाय की प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, रैगिंग विरोधी प्रकोष्ठ, आंतरिक परिवाद प्रकोष्ठ आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि अपनी परम्पराओं के साथ हमें आगे बढ़ना है और उन्होंने छात्राओं को अपने शिक्षकों से प्राप्त विचारों एवं संस्कारों के साथ स्वयं को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न क्लब्स एवं सेंटर्स की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी क्रम में थियेटर क्लब के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं ने लघु नाटक के माध्यम से छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन से अवगत कराया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. मृणाली कांकर एवं डॉ. आंचल पुरी ने किया। आयोजन में वाणिज्य संकाय की लगभग 220 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।