हिन्दी ग्रन्थ अकादमी ने लगाई पुस्तक प्रदर्शनी
कानोड़िया पी जी महिला महाविद्यालय जयपुर में आज दिनांक 26 नवंबर, 2026 को राजस्थान हिन्दी ग्रन्थ अकादमी, जयपुर द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय निदेशक डॉ.रश्मि चतुर्वेदी एवं प्राचार्य डॉ.सीमा अग्रवाल ने पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और छात्राओं को प्रदर्शनी का अवलोकन कर ,इस अवसर का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। अकादमी की भाषा सम्पादक डॉ. विनिता जैमन ने बताया की इस प्रदर्शनी में अकादमी की विभिन्न विषयों की 309 पुस्तकें प्रदर्शित की गई। बाजार की तुलना में सस्ती एवं मानक ये पुस्तकें छात्राओं एवं पाठकों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परिक्षा आदि के लिए उपयोगी हैं। उप प्राचार्य (महाविद्यालय विकास)डॉ रंजुला जैन, पुस्तकालयाध्यक्ष मंजू राठौड़ एवं समस्त प्राध्यापिकाओं के साथ छात्राओं ने इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया। अकादमी के निदेशक, श्री कैलाश चन्द्र यादव ने जानकारी दी कि छात्र, छात्राओं एवं पाठकों को ज्ञान का लाभ अधिक से अधिक मिले ,इसी उद्देश्य से माह नवम्बर-दिसम्बर में जयपुर के विभिन्न महाविद्यालयों में इसी प्रकार एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।