विश्व वानिकी आर्बोरेटम झालाना, जयपुर में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन

विश्व वानिकी आर्बोरेटम झालाना, जयपुर में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन
 
दिनांक 26.08.2026 को कानोड़िया पी. जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा  बी.एस.सी. सेमेस्टर पंचम की छात्राओं हेतु विश्व वानिकी आर्बोरेटम झालाना, जयपुर में एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को वन जैव विविधता एवं प्रबंधन के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस भ्रमण से छात्राओं को देशी व विदेशी पेड़ो की विभिन्न प्रजातियों का पता लगाने, उनके पारिस्थितिक महत्व को समझने व वर्गीकरण तकनीकों का अवलोकन करने का अवसर दिया। इस भ्रमण में कुल 19 छात्राओं ने भाग लिया। विभाग की प्राध्यापिकाएं डॉ. नीतू महावर व डॉ. दीपिका आर्या भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। यह भ्रमण छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी व रोचक रहा।