विधिक साक्षरता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में सार्थक पहल
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 16 अक्टूबर, 2026 को “कानून की समझ से सशक्त जीवन” विषय पर विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और समानतापूर्ण समाज के निर्माण को प्रोत्साहित करना था। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस आयोजन की सराहना की और विधिक जागरूकता को छात्राओं के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में कानोड़िया स्कूल ऑफ लॉ फॉर विमेन, जयपुर की प्राचार्य डॉ. वर्तिका अरोड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित किया। डॉ. वर्तिका अरोड़ा ने संवैधानिक अधिकारों, कानूनी जागरूकता तथा न्याय तक पहुँच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, बाल संरक्षण, उत्तराधिकार अधिकारए साइबर सुरक्षा एवं निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित प्रमुख कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. रंजुला जैन एवं डॉ. मनीषा माथुर ने भी छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों को जानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 138 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभागाध्यक्ष (यूजी) डॉ. प्रेरणा सिंह लवानिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालन में सहायक आचार्य डॉ. आशु सिन्हा की सक्रिय भागीदारी रही।