कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के वाणिज्य संकाय द्वारा किलेक्राफ्ट इन्डिया प्राईवेट लिमिटेड, विश्वकर्मा, जयपुर में उधोग की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने एवं निर्माण तकनीक को समझने हेतु औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं उप-प्राचार्य (वाणिज्य) डॉ. सुनीता माथुर के मार्गदर्शन में यह गतिविधि आयोजित की गई। इस भ्रमण में कर्मचारियों द्वारा छात्राओं को उधोग की बारीकियों व सम्बंधित कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। प्राध्यापिकाएँ डॉ. भारती गोधवानी डॉ. मंजरी भारद्वाज एवं डॉ. टीना सिंह के साथ वाणिज्य संकाय की 31 छात्राओं ने भाग लिया।
