राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह 2023

भूगोल विभाग द्वारा राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह 2023 का शुभारंभ 2 अक्टूबर, 2023 को किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, क्रियात्मकता को प्रोत्साहित करना और वन्यजीवों के संरक्षण में साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रोत्साहित करना था। 2 अक्टूबर को थीम का परिचय एवं जानकारी सहायक आचार्य अंकिता गुप्ता एवं शीलू द्वारा दी गई। पूरे सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, चेहरे पर पेंटिंग, रंगोली, स्लोगन लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिता, वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र की यात्रा, वन्यजीव संरक्षण क्विज, पोस्टर और पॉवरपॉइंट प्रस्तुतिकरण, वन्यजीव संरक्षण पर डॉक्यूमेंटरी शो। आयोजन में विभिन्न गतिविधियों में मनीषा विश्नोई, राशी गर्ग, आरोही सोरल, विभांशी अहारी, महक अग्रवाल एवं रूपा कुमारी, दिशा प्रजापत, शगुन यादव, अक्षिता विजेता रहे। 156 छात्राओं द्वारा जयपुर चिड़ियाघर का भ्रमण किया गया। सहायक आचार्य ड़ॉ. रेणु शक्तावत एवं आरती तंवर की इस आयोजन मे सक्रिय भूमिका रही।