कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में सेंटर फॉर करियर गाइडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट द्वारा नांदी फाउंडेशन- महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘युवाओं के लिए रोजगार क्षमता संवर्धन’’ विषय पर 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन 22 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक विशेष रूप से अंतिम वर्ष की छात्राओं को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल एवं दक्षताओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने प्रशिक्षक का स्वागत कर कार्यशाला के औपचारिक रूप से शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने छात्राओं को कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाने और अपने रोजगार कौशल को सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक रोजगार परिवेश में विषयगत ज्ञान के साथ संचार कौशल, आत्मविश्वास, टीमवर्क एवं समस्या-समाधान जैसी क्षमताएँ भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में नांदी फाउंडेशन के प्रशिक्षक, श्री संजय शर्मा ने छात्राओं को कार्यशाला की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं प्रशिक्षण के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। उन्होंने रोजगार के बदलते परिदृश्य में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ प्रभावी संचार, व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल, आत्मविश्वास तथा साक्षात्कार कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र में सक्रिय सहभागिता करने तथा प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को व्यावहारिक जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के प्रथम दिन लगभग 80 छात्राएं उपस्थित रहीं। आगामी सत्रों में छात्राओं को प्रभावी संचार कौशल, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार कौशल तथा रोजगार से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण दक्षताओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के लिए अधिक आत्मविश्वासी, सक्षम एवं तैयार बनाना तथा उन्हें बदलते कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है।
10-Day Workshop on ” Employability Enhancement for Youth” organised from September 22 to October 1, 2026
Centre for Career Guidance, Training and Placement Kanoria P.G. Mahila Mahavidyalaya, Jaipur, in collaboration with Naandi Foundation’s Mahindra Pride Classroom organized a 10-day workshop titled “Employability Enhancement for Youth”. The workshop is being held from September 22 to October 1, 2026, with the aim of equipping final-year students with the skills and competencies essential for employment. The First Day of workshop started with motivational remarks by the Principal of the college, Dr. Seema Agarwal, who formally declared the workshop open. She encouraged the students to utilize the 10 days of the workshop to the fullest and strengthen their employability skills. The Principal also quoted that in today’s competitive job environment, abilities such as communication skills, self-confidence, teamwork, and problem-solving are just as vital as subject-specific knowledge. During the inaugural session, trainer from Naandi Foundation, Mr. Sanjay Sharma introduced the workshop’s framework, objectives, and various dimensions of the training to the students. He highlighted the growing importance—amid the evolving employment landscape—of effective communication, personality development, life skills, self-confidence, and interview skills, alongside technical knowledge. He encouraged the students to participate actively in every training session and to apply the knowledge and skills gained to practical, real-life situations. Approximately 80 students were present on the first day of the workshop. In the upcoming sessions, students will receive training in effective communication skills, life skills, personality development, interview skills, and other key competencies related to employment. The workshop aims to make students more confident, capable, and job-ready, equipping them with practical skills suited to the demands of a changing professional landscape. The Workshop will be followed by Placement Drives to assess the learning outcome of the students.