बीबीए विभाग द्वारा दो दिवसीय (23 से 24 सितंबर, 2026) को ‘‘लर्गिंन बाय डूइिंग- प्रजेंट एंड लर्न टू प्रजेंट’’ विषय पर एक इंटरैक्टिव गतिविधि का आयोजन किया गया।

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में बीबीए विभाग द्वारा दो दिवसीय (23 से 24 सितंबर, 2026) को ‘‘लर्गिंन बाय डूइिंग- प्रजेंट एंड लर्न टू प्रजेंट’’  विषय पर एक इंटरैक्टिव गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में प्रभावी प्रस्तुतिकरण का कौशल विकसित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था। इस आयोजन में छात्राओं को उनकी रुचि एवं इच्छानुसार विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति देने की स्वतंत्रता दी गई थी, जिसके तहत छात्राओं ने ब्रिक्स समिट, खाद्य मिलावट तथा स्वस्थ जीवन शैली जैसे विविध एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विभाग की प्रथम सेमेस्टर की 16 छात्राओं ने पावर पाइंट प्रस्तुतियाँ दीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के मार्गदर्शन में गतिविधि का आयोजन किया गया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिये प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू माथुर एवं डॉ. प्रीति अग्रवाल के संयोजन में गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीबीए की कुल 76 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।