डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला का आयोजन
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के कैरियर गाईडेन्स, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर द्वारा आईटीएम मुंबई के सहयोग से 22 अगस्त 2026 को “डिजिटल मार्केटिंग- मास्टरिंग कैरोसेल ऐड्स फॉर मैक्सिमम रीच” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की प्रमुख वक्ता डॉ. जागृति गिजारे, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मार्केटिंग, आईटीएम मुंबई, ने विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग के बदलते स्वरूप तथा सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को यह समझाया गया कि प्रभावी एवं आकर्षक कैरोसेल विज्ञापन किस प्रकार ब्रांड कम्युनिकेशन को मजबूत करने, ऑडियंस इंगेजमेंट बढ़ाने तथा डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन्स की प्रभावशीलता को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस प्रकार के इंडस्ट्री-ओरिएंटेड एवं स्किल-बेस्ड सेशन्स के आयोजन की सराहना की। कार्यशाला छात्राओं के लिए एक उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक अनुभव रही। लगभग 50 छात्राओं ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया।