जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 8 अक्टूबर, 2024 को ’वन्यजीव और जैव विविधता का उत्सव’ विषय पर हस्त चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले विश्व वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता बढाना है। वन्यजीव सप्ताह समारोह (2-8 अक्टूबर, 2024) के तहत जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 8 अक्टूबर, 2024 को ’वन्यजीव और जैव विविधता का उत्सव’ विषय पर हस्त चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. रीमा श्रीवास्तव एवं डॉ. अनिता गजराज रहीं। कार्यक्रम में बीएससी बायोटेक की कुल 29 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने विलुप्त और संकटग्रस्त प्रजातियों के साथ-साथ जैव विविधता और संरक्षण से संबंधित मुद्दों और चुनौतियों को चित्रित किया। प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण की विभिन्न प्रथाओं और विधियों से परिचित कराया और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति छात्राओं में सामुदायिक जिम्मेदारी भी बढाई। छात्राओं ने डॉ. नीतू महावर, डॉ. साक्षी सिंह, आस्था माथुर एवं आरती सोनी के मार्गदर्शन में हस्त चित्रकला के माध्यम से अपनी कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं उप-प्राचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल ने प्रतियोगिता में विजेता रहीं छात्राओं को पुरस्कृत किया।