17 सितंबर, 2024 को कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ’संसाधन के रूप में सूक्ष्म जीव’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म जीव दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्मजीवों का हमारे दैनिक जीवन में महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर विभाग की छात्राओं द्वारा माइक्रोबियल स्लाइड मेकिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को जानकारी प्राप्त हुई कि सूक्ष्मजीव खाद्य उद्योग, अपशिष्ट उपचार और पर्यावरण उपचार, कृषि, ईंधन उत्पादन आदि के लिए महत्वपूर्ण संसाधन हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं उप-प्राचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया और छात्राओं को उनके गहन प्रयासों के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन और संचालन डॉ. नीतू महावर, डॉ. साक्षी सिंह, आस्था माथुर एवं आरती सोनी द्वारा किया गया।


