कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हेयर फॉर यू संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘सिविक एण्ड सिटिजनशिप-अंडरस्टेण्ड यॉर रोल इन सोसायटी’’ विषय पर दिनांक 31 जनवरी, 2026 को प्रातः 11 बजे, गांधी सर्किल, बापू नगर पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों एवं नागरिकों में जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिक कर्तव्यों की व्यावहारिक समझ प्रदान करने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व को बताते हुए आम नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से स्वंय की सक्रिय सहभागिता द्वारा समाज को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की अपील की। कार्यक्रम में आयोजक, शैक्षणिक स्टाफ एवं छात्राओं को मिलाकर लगभग 30 प्रतिभागी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं जानकारीपूर्ण रहा।