‘पुस्तक मेले का आयोजन’
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में 13 अक्टूबर, 2026 को पुस्तकालय द्वारा दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जयपुर के लगभग 12 प्रकाशकों व पुस्तक विक्रेताओं ने भाग लिया। इसके अन्तर्गत कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की पुस्तकों के साथ सामान्य ज्ञान, शब्दकोष, सन्दर्भ ग्रन्थ एवं प्रतियोगी पुस्तकों को प्रदर्शित किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने मेले का शुभारम्भ करते हुए छात्राओं को पुस्तक मेले का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मेले में भाग लिया और पुस्तके भी खरीदी। इस आयोजन में उप-प्राचार्य डॉ. रंजुला जैन, डॉ. रंजना अग्रवाल एवं पुस्तकालय समिति संयोजक डॉ. सुनीता शेखावत, पुस्तकालयाध्यक्ष मंजू राठौड़ के साथ पुस्तकालय समिति सदस्य उपस्थित रहे।