कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के परिधान उत्पादन एवं निर्यात प्रबंधन (जीपीईएम) विभाग द्वारा दिनांक 13 अप्रैल, 2026 को ‘स्टिच और ट्रांसफॉर्म्स’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के परिधान उत्पादन एवं निर्यात प्रबंधन (जीपीईएम) विभाग द्वारा दिनांक 13 अप्रैल, 2026 को ‘स्टिच और ट्रांसफॉर्म्स’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के अंतर्गत वेस्ट क्लोथ्स कलेक्शन ड्राइव के माध्यम से रचनात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यशाला की सत्र विशेषज्ञ महाविद्यालय की पूर्व छात्रा पापिया बनर्जी रहीं। उन्होंने छात्राओं को पुराने एवं अप्रयुक्त वस्त्रों का पुनः उपयोग कर उन्हें आकर्षक और उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित करने की विभिन्न तकनीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने रचनात्मकता, सतत फैशन (सस्टैनबल फैशन) एवं अपसाइक्लिंग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। छात्राओं ने पुराने कपड़ों से बैग, एप्रीन तथा कुशन कवर बनाये। कार्यशाला में कुल 18 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नई डिजाइनिंग तकनीकों को सीखा तथा पुराने वस्त्रों के नवाचारपूर्ण उपयोग को समझा। यह कार्यशाला छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी, रचनात्मक एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली सिद्ध हुई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस कार्यशाला की सराहना की व उन्होंने छात्राओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।