कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के सांख्यिकी विभाग द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को “सांख्यिकी में करियर के अवसरः आई.एस.एस. एवं अन्य संभावनाएँ” विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की वक्ता महाविद्यालय की पूर्व छात्रा सुश्री प्रज्ञा पाठक, आई.एस.एस. रहीं। उन्होंने छात्राओं को आई.एस.एस. परीक्षा की तैयारी की रणनीति तथा सांख्यिकी क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। व्याख्यान में विभाग की लगभग 45 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम छात्राओं के लिये ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।