ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कौशल विकास कार्यक्रमों की दी जानकारी।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कौशल विकास कार्यक्रमों की दी जानकारी। 13 अगस्त, 2025 को कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में सभी संकायों की प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए दो सत्रों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा एनईपी 2020 के तहत छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में अनेक नए कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। उन्होंने छात्राओं को अधिकाधिक कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिकायत निवारण, रैगिंग विरोधी और आंतरिक परिवाद प्रकोष्ठ की जानकारी दी गई। सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न क्लब्स और सेंटर्स के उद्देश्य से छात्राओं को परिचित करवाया और इनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। थियेटर क्लब के अंतर्गत महाविद्यालय प्राध्यापिकाओं ने लघु नाटक के माध्यम से कॉलेज के नियम समझाए। इसी क्रम में महाविद्यालय के नृत्यम क्लब की छात्रा ख्याति और मानसी ने नृत्य प्रस्तुति दी। अंत में उप-प्राचार्य (छात्र गतिविधि) डॉ. मनीषा माथुर ने महाविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न छात्र गतिविधियों के बारे में बताया और उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए सभी छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालन प्राध्यापिका डॉ. धर्मा यादव व सुश्री भव्या पुरी ने किया। इस आयोजन में लगभग 750 छात्राओं ने भाग लिया।