’आयुर्वेद मीट्स ग्रीन केमिस्ट्रीः सस्टेनेबल ब्यूटी फॉर्मूलेशंस’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान
कानोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा 25 सितंबर, 2025 को ’आयुर्वेद मीट्स ग्रीन केमिस्ट्रीः सस्टेनेबल ब्यूटी फॉर्मूलेशंस’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान को ’टैलिस्माने’ और ’आयुष रूट्स नेचुरोपैथी की और पंचकर्म क्लिनिक, जयपुर की संस्थापक श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता ने प्रस्तुत किया। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि कैसे प्राकृतिक अवयवों का उपयोग करते हुए, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना टिकाऊ और प्रभावी सौंदर्य उत्पाद बनाए जा सकते हैं। व्याख्यान में प्राकृतिक स्रोतों से सामग्री प्राप्त करने के नैतिक तरीकों, इको-फ्रेंडली निष्कर्षण विधियों और जैव-अपघटनीय उत्पादों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए व्याख्यान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा उन्हें ऐसे शैक्षणिक आयोजनों से अधिकतम ज्ञान अर्जित करने हेतु प्रोत्साहित किया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा, जिसने उन्हें प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक नवाचार के संगम को समझने का अवसर दिया। कार्यक्रम में 98 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

