अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी – “NEW INDIA, NEW MEDIA AND THE NEXT BIG LEAP”

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में दिनांक 4 मार्च 2025 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंग्रेजी विभाग, कानोड़िया पीजी महाविद्यालय, जयपुर एवं सक्षम संचार फाउंडेशन और के संयुक्त तत्वावधान में “NEW INDIA, NEW MEDIA AND THE NEXT BIG LEAP” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया, थिएटर, स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए नई संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा की आज के ज़माने में स्किल्स बहुत ज़रूरी हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति महेश्वरी (विधायक) ने कहा “स्किल्स पर काम करना जरूरी है, क्योंकि हमें किसी भी फील्ड में जाए उनके लिए स्किल्स जरूरी हैं“। महिलाएँ आज कहीं भी पीछे नहीं है और उन्होंने हर क्षेत्र में नए मुकाम हासिल किये हैं। विशिष्ट अतिथि सीमा शर्मा (आरएएस) ने अपने विचार साझा करते हुए कहा “कलयुग ही औरतों के लिए सतयुग है, क्योंकि आज औरतों के पास अपनी बात कहने के इतने साधन है जितने कभी किसी युग में नहीं थे“। सुश्री नेहा गुप्ता (निदेशक, मंगलम मेडिसिटी अस्पताल) ने महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता पर जोर देते हुए कहा दृ “महिलाओं को सबसे पहले खुद के लिए सोचना जरूरी है, खुद की स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए एवं फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट में भी रुचि दिखानी चाहिए, अपने पैसे की ग्रोथ कैसे होनी चाहिए वो महिलाओं का खुद का निर्णय होना चाहिए“। त्रिशना सिंह (अभिनेत्री, थिएटर आर्टिस्ट, मॉडल) एवं महाविद्यालय की पूर्व छात्रा ने अपने जीवन के अनुभव साझा किये एवं कहा कि जयपुर में भी थिएटर का विकास होना चाहिए। कविता शर्मा (कंटेंट क्रिएटर) ने कहा कि “कंटेंट में टॉपिक जरूरी है, आपकी जिस प्रकार की रुचि हो उसी प्रकार के सारे कंटेंट डाले“। संगोष्ठी में कई विषयों पर चर्चा हुई जैसे कि  और कंटेंट क्रिएशनः कैसे यह उद्योग उभर रहा है और महिलाओं के लिए नए अवसर प्रदान कर रहा है, मनोरंजन उद्योग में महिलाओं के लिए नए रास्तेः मीडिया और थिएटर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, स्वास्थ्य और जागरूकता एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और बचाव के उपाय। इस संगोष्ठी का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, डिजिटल मीडिया, स्वास्थ्य, थिएटर और आधुनिक तकनीकों से जुड़े विषयों पर जागरूकता फैलाना था। इस आयोजन ने महिलाओं को मीडिया, प्रशासन, कला और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई संभावनाओं को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति शर्मा द्वारा किया गया। सक्षम संचार के तरफ से डिंपल अरोरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।