World Mental Health Day

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 10 अक्टूबर 2023 को कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मनोविज्ञान विभाग द्वारा फ्लेश मॉब एवं संगीत गतिविधियों के माध्यम से विभाग की सौ छात्राओं ने 1000 से भी अधिक छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, महाविद्यालय  प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी, डॉ. लीना कुमारी, आयुषी सोरल, महिमा रामचंदानी एवं चितवन गोहिल ने किया। इसी कड़ी में आने वाले सप्ताह में और भी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

World Mental Health Day 2

दिनांक 11 अक्टूबर, 2023 को चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। चर्चा की वक््ता उप निदेशक, एचआरडीसी, डॉ. चंद्रानी सेन रही। आज 12 अक्टूबर को छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं राजस्थान विश्वविद्यालय तक रैली के द्वारा मानसिक स्वस्थ के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी डॉ. लीना कुमारी, आयुषी सोरल, महिमा रामचंदानी एवं चितवन गोहिल ने किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में 120 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन शनिवार 14 अक्टूबर को किया जायेगा।

मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित ‘मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह’ का  दिनांक 14 अक्टूबर, 2023 को समापन किया गया। समापन सत्र में छात्राओं ने संगीतमय प्रस्तुति दी, और सभी को जीवन में  सकारात्मक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी छात्राओं को उनकी भागीदारी के लिए बधाई दी तथा महाविद्यालय की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विभाग द्वारा संचालित सप्ताह के दौरान की गई गतिविधियां, स्नातकोत्तर की छात्राओं द्वारा समन्वित की गई। सप्ताह के प्रथम दिन 8 अक्टूबर, 2023 को ‘सेल्फी विद सन’ का आयोजन किया गया, जिसमे छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने प्रभाती में सूर्य के साथ एक तस्वीर खींची। इस गतिविधि की समन्वयक छात्रा नेहा सिंह रही। दूसरे दिन 9 अक्टूबर, 2023 को हस्त निर्मित पोस्टर एवं चित्रों को संजोया गया, जिसकी समन्वयक छात्रा मानवी सिंह रहीं। सप्ताह के तीसरे दिन 10 अक्टूबर, 2023 को करीब 80 छात्राओं ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी और जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। इस गतिविधि की समन्वयक छात्रा खुशी मिश्रा रहीं। चतुर्थ दिवस 11 अक्टूबर, 2023 को अतिथि व्याख्यान रखा गया, जिसमें वक्ता, राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की व्याख्याता डॉ. चंद्राणी सेन रही। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य सार्वभौमिक मानव अधिकार पर अपनी बात रखी, और बताया कि किस प्रकार हम अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं एवं यह क्यों महत्वपूर्ण है। गतिविधि का संचालन छात्रा दानिष्ट सानिया द्वारा किया गया। पांचवें दिन 12 अक्टूबर, 2023 को विभाग की लगभग 150 छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली और समाज को मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया। इस गतिविधि की समन्वयक छात्रा हर्षिता माहेश्वरी रहीं । कार्यक्रम के छठे दिन 13 अक्टूबर, 2023 को पोटलक का आयोजन किया गया, जिसमे सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने सामूहिक तरीके से पौष्टिक खाने का आनंद लिया। इस गतिविधि की समन्वयक छात्रा यशस्वी लट्टा रहीं। सप्ताह के आखिरी दिन 14 अक्टूबर, 2023 को कृतज्ञ रहने का संदेश देते हुए गतिविधि करवाई गई, जिसमे सभी छात्राओं ने कृतज्ञता दर्शाने के लिए बोर्ड पर संदेश लिखे। इस गतिविधि की समन्वयक छात्रा शगुन सिंह रहीं।
सभी गतिविधियां  विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी, डॉ. लीना कुमारी, आयुषी सोरल, महिमा रामचंदानी एवं चितवन गोहिल के निर्देशन में करवाई गई। डॉ. शुचि चौधरी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी छात्राओं, विभाग की शिक्षिकाओं व प्रयोगशाला सहायक इंदरलाल बनसवाल को बधाई दी एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल को उनके दूरदर्शित निर्देशन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।