कानोड़िया पी जी महिला महाविद्यालय, जयपुर के इतिहास विभाग द्वारा 19 से 25 नवंबर, 2025 तक विश्व विरासत सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह भर की गतिविधियों में नाहरगढ़ किले एवं कनक घाटी का भ्रमण करवाया गया। भारतीय विरासत के विभिन्न आयामों पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, राष्ट्रीय अभिलेखागार (रिकार्ड सेंटर जयपुर) का भ्रमण, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मौर्य एवं गुप्त साम्राज्य के काल में भारतीय विरासत विषय पर व्याख्यान एवं छात्राओं द्वारा राजस्थान के पांच लोकदेवता की लोकगाथा एवं एक लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की सफलता में छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन धनाका द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका अग्रवाल, चारुल शर्मा, सृष्टि माहेश्वरी ने सक्रिय भूमिका निभाई।