कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2023 को विश्व विरासत दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत ‘इंडियन कल्चरल हेरिटेज इन साउथ-ईस्ट एशिया’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। विषय विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह, सहायक आचार्य, इतिहास विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर ने अपने वक्तव्य में साउथ-ईस्ट एशिया समूह के देशों एवं उनके इतिहास को विस्तार से समझाया। भारत से ही हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म तथा इस्लाम धर्म वहाँ पहुंचा। आज भी रामायण विभिन्न नामों से लोकप्रिय है, यद्यपि वहाँ मुस्लिम बहुल्यता है। उन्होंने फुनान, चंपा आदि विभिन्न राजवंशों के इतिहास को समझाया एवं वर्तमान संदर्भ में भी दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन के महत्व को भी समझाया। छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन धनाका, सहायक आचार्य डॉ. श्रद्धा सक्सेना एवं प्रियंका अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही।

