नारी शक्ति के संग साइकिल की उड़ान, विश्व साइकिल दिवस पर विशेष आयोजन
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर दिनांक 3 जून 2026 (बुधवार) को ‘वुमन-लेड साइक्लोथॉन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालवीय नगर के विधायक माननीय श्री कालीचरन सराफ ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया ।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहित करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सहयोगी शिक्षण संस्थान कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल,डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम बालिका महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हेमंत पारीक व इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज के प्रेसिडेंट प्रो. अशोक कुमार एवं वाइस प्रेसिडेंट प्रो. जी सी जैन ने सभी प्रतिभागियों को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया । अंत में जयपुर साइकिल के सौजन्य से लकी ड्रॉ की प्रथम विजेता कानोड़िया कॉलेज की छात्रा भूमिका धीर को स्पोर्ट्स साइकिल प्रदान की गई तथा द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार में डिस्काउंट वाउचर व साइकिल एक्सेसरीज दी गई। कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ. ऋतु जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।