’यूथ चला बूथ’ मतदाता जागरूकता अभियान
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए ’यूथ चला बूथ’ कार्यक्रम के तहत 18 अगस्त 2023 को कई गतिविधियाँ जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर आयोजित की गई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने संदेश को नाटक के माध्यम से आमजन तक पहँुचाया। नाटक में यह बताया गया कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए हर समझदार वोटर की भागीदारी आवश्यक है। साथ ही मतदान को लेकर महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविकओं लवीना, करिश्मा, वंशिका, जाह्नवी, अंशु, भूमिका, तनु एवं संस्कृति द्वारा नृत्य प्रस्तुत करके संदेश दिया गया। अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया तथा सभी को मत का मूल्य समझाते हुए मताधिकार का अधिकाधिक उपयोग करने पर बल देते हुए लोकतंत्र को स्वस्थ व मज़बूत बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक डॉ. स्निग्धा शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आँचल पुरी द्वारा किया गया।
![](https://kanoriacollege.in/documents/Event/Voter Awareness1.jpeg)
![](https://kanoriacollege.in/documents/Event/Voter Awareness2.jpeg)