Vidhan Sabha Educational Visit

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के अर्थशास्त्र विभाग एवं राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान विधान सभा, जयपुर में बजट चर्चा की लाइव कार्यवाही को देखने के लिये छात्राओं के लिये एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने बजट सत्र की लाइव कार्यवाही का अवलोकन किया और विधान प्रक्रिया, नीतिगत बहसों तथा राज्य विधानसभा की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इस अनुभव से छात्राओं को लोक वित्त, सुशासन एवं लोकतांत्रिक निर्णय-निर्माण प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिला, जिससे कक्षा शिक्षण और वास्तविक राजनीतिक प्रक्रियाओं के बीच की दूरी कम हुई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के सहयोग एवं प्रोत्साहन से यह शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। उनके मार्गदर्शन और समर्थन से छात्राओं को इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ प्राप्त हुआ। भ्रमण में राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. निमिषा गौड़ तथा अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. पारुल सिंह एवं प्राची सोनी सहित स्नातक एवं स्नातकोत्तर की कुल 19 छात्राओं उत्साहपूर्वक भाग लिया।