Day 1




Technical Fest Techkshitj'24 Day 2
दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट टैक-क्षितिज’24 का समापन
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय (18-19 अक्टूबर 2024) टेक्निकल फेस्ट टैक-क्षितिज‘24 का समापन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सबसे पहले इनोवेंचर प्रतियोगिता आयोजित की गयी, इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में डॉ. अनुपम जैन एवं डॉ. नीतू माथुर निर्णायक रहें। प्रतियोगिता की विजेता कानोड़िया कॉलेज तिनिष्का गुप्ता एवं सानिया तनवानी रही। दूसरी प्रतियोगिता कोडिकल आयोजित की गयी। यह प्रतियोगिता तीन भागों में समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मुदित खेतान और पोयम शर्मा रहें। प्रतियोगिता के विजेता आर्य कॉलेज के जतिन जैसवाल एवं परी जैन रहे। तीसरी प्रतियोगिता फनताक्शरि आयोजित की गयी, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा मंनोरजन किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक प्राध्यापिका ऋषि दस्सानी रहीं। प्रतियोगिता की विजेता कानोड़िया कॉलेज की मोकशिता बेनीवाल एवं सलोनी ठकराल रही। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन कम्प्यूटर विज्ञान विभाग की छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं नीलम सूंडा, दिव्या शर्मा, दीपा चौहान, शिल्पा पारीक, स्वाति शर्मा व मनीता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नीरू जायसवाल, निधि शर्मा एवं सुरेन्द्र गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. जयन्ती गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


