Shakti Vandan 2.0

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन दिनांक 5 सितंबर 2024 को कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयुपर में ग्रेटर निगम जयपुर द्वारा शक्ति  वंदन 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर नगर निगम ग्रेटर, महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, एडिशनल एसपी रानू शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोटिवेशनल स्पीकर अंकित खंडेलवाल ने शक्ति वंदन नारे    ’अन्याय का संहार करो, शक्ति तुम ललकार करो।’ के साथ शुरुआत की। प्राचार्य डॉ .सीमा अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में वर्तमान में ऐसे कार्यक्रम की सार्थकता पर विचार व्यक्त किए। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कार्यक्रम में पिंक पेटी का उद्घाटन किया और छात्राओं को जानकारी दी कि ऐसी 500 पेटी शहर में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रखी जाएंगी। जिसमें महिलाएं अपनी शिकायतें डाल सकती हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी के साथ छात्राओं से भारत माता की जय का नारा लगवाया और बताया कि महिला ही शक्ति है हमें अन्याय का संहार करना चाहिए। एडिशनल एसपी रानू शर्मा ने महिला सुरक्षा के विषय में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि हमें पुलिस से दोस्ती करनी चाहिए। एडवोकेट स्वाति अग्रवाल ने महिलाओं के लिए बनाए गए विभिन्न कानून एवं अधिकारों की जानकारी दी। डॉ. रिचा शर्मा ने महिलाओं को अपने आसपास से वातावरण से सजग रहने की बात की। अंत में रिचा गौड ने आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे और स्ट्रीट फाइट तकनीक की जानकारी दी।