NSS One Day Camp (Educational tour Amer and Nahargarh )

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 10 जनवरी, 2024 को एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 300 छात्राओं ने आमेर व नाहरगढ़ का शैक्षणिक भम्रण किया। इस शिविर का उद्देश्य आमेर के सांस्कृतिक विरासत को जानना था। छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। प्राध्यापिका प्रियंका अग्रवाल, इतिहास विभाग द्वारा अद्भुत स्थल, राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर की जानकारी और इतिहास को स्पष्टता से समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, एवं ऐतिहासिक स्थल के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया। इसके माध्यम से छात्राओं का ऐतिहासिक ज्ञानवर्धन हुआ। शिविर के आयोजन की सफलता मंे राष्ट्रीय स्वयं सेवा कार्यकारी अधिकारी डॉ. आंचल पुरी, विजयलक्ष्मी गुप्ता, डॉ. रेणु शक्तावत, डॉ. प्रगति नाटाणी एवं महिमा रामचंदानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भ्रमण से छात्राओं को आमेर के वास्तुकला अद्भुतता और सांस्कृतिक महत्व की मूल्यवान जानकारी मिली, व विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, सांस्कृतिक प्रदर्शन और इंटरएक्टिव सत्र जिसमें छात्राएं आमेर की विरासत से जुड़े एवं आगामी पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का महत्व बताया। सांस्कृतिक समृद्धि के प्रति एक नई समझ के साथ छात्राओं ने भ्रमण का आनंद लिया। एक-दिवसीय शिविर द्वारा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ों से छात्राओं को जोड़ने का लक्ष्य सफलता पूर्वक प्राप्त किया।