Non Teaching Staff Union Election and Oath Taking Ceremony

कानोडिया महिला महाविद्यालय अशैक्षणिक कर्मचारी यूनियन की पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर यूनियन कार्यकारिणी के आयोजित चुनाव पश्चात मंत्रीमण्डल के गठन हेतु दिनांक 21 मार्च, 2023 को नव-निर्वाचित यूनियन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में जगदीश कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया गया। मंजू राठौड़ एवं विजय प्रकाश को उपाध्यक्ष, विजय शर्मा को सचिव, राहुल केसवानी को संयुक्त सचिव, मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष एवं कृष्णा शर्मा को संगठन मंत्री मनोनित किया गया। ऋतु विशनोई, इन्दर लाल बासनवाल एवं भीष्म व्यास को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनित किया गया। 24 मार्च, 2023 को नव निर्वाचित मंत्रीमण्डल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम महाविद्यालय प्रबन्ध समिति सचिव विमल कुमार भाटिया, निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल, उप-प्राचार्य डॉ. रत्ना सक्सैना, डॉ. सरला शर्मा, डॉ. दीप्तिमा शुक्ला एवं डॉ. रंजुला जैन के गरिमामयी सानिध्य में हुआ। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल द्वारा कार्यकारिणी पदाधिकारियों को परस्पर सौहार्द के साथ निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलवाई गई। धन्यवाद संबोधन में अध्यक्ष जगदीश कुमार ने सभी के सहयोग के साथ ही महाविद्यालय में एक सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित कर महाविद्यालय व कार्मिकों के मध्य सामंजस्य रखते हुए कार्मिकों के विकास हेतु आवश्यक मांग एवं सुझाव प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम संचालन नीतू शर्मा एवं नीरू जैसवाल ने किया।