National Wildlife Week 2-8 October 2024

राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह का आयोजन कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह (2-8 अक्टूबर,2024) मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में वन्य जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता उनके पारिस्थीतिकी संतुलन में महत्च के प्रति जागरूकता तथा विलुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण एवं बचाव को समझाना था। सात-दिवसीय आयोजन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत दिनांक 2 अक्टूबर, 2024 को छात्राओं को नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण किया तथा विभिन्न वन्य जीवों का निकट से अध्ययन किया। 4 अक्टूबर को छात्राओं के लिये ‘‘स्पीशीज़ आई.डी. चैलेंज़’’ प्रतियोगिता रखी गयी, जिसमें छात्राओं ने भाग लिया व पुरस्कार भी प्राप्त किये। 7 अक्टूबर को ‘‘वाइल्ड लाइफ कन्सर्वटर इंट्रोडक्शन कोन्टेस्ट’’का आयोजन करवाया गया जिसमेंं छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पित पर्यावरणविद्ों के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किये। इस आयोजन में कुल 122 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने  छात्राओं को वन्यजीव संरक्षक के लिये प्रेरित किया एवं उप-प्राचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।