20 जुलाई, 2023 को कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग में आईआईआरएस- इसरो के सहयोग से इसरो के अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम (स्टार्ट) 2023 का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इस ’स्टार्ट’ प्रशिक्षण कार्यक्रम में इसरो द्वारा कानोड़िया कॉलेज को नोडल सेन्टर बनाया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एम.एससी. फिजिक्स व बी.एससी. की लगभग 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन डॉ. तीर्थ प्रतिम दास ने भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयास पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अंतरिक्ष क्या है और ये कैसे बना है, जैसी अवधारणाओं की बुनियादी सीख के साथ सत्र का नेतृत्व किया, बाद में उन्होंने भारतीय शोध की विरासत पर भी चर्चा की। डॉ. तीर्थ प्रतिम दास ने अंतरिक्ष, पृथ्वी के निकट अंतरिक्ष, अंतरिक्ष मौसम और ब्रह्मांड के बड़े परिपेक्ष्य के बारे में भी चर्चा की। नोडल सेंटर की कॉर्डिनेटर डॉ. सरला शर्मा ने सभी छात्राओं को इसरो से जुड़ी जानकारी दी और इस कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अंतरिक्ष और ब्रह्मांड जैसे विषयों में अभिरुचि पैदा करना है।
.jpeg)
