Introduction to Space

दिनांक 23, अगस्त 2024 को कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के परिसर में भौतिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं ‘’इन्ट्रोडक्षन टू स्पेस‘’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमे स्नातक एवं स्नातकोत्तर (भौतिकी) की लगभग 70 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘’टचिंग लाइवस वाईल टचिंग द मूनः इडिंया द स्पेस सागा‘’ था। विज्ञान विषय की स्नातक छात्राओं ने ‘’अंतरिक्ष में भारत की भूमिका‘’ विषय पर पोस्टर बनाये। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अंतरिक्ष अन्वेषण के बारे में रचनात्मक रूप से अपने विचार व्यक्त किये। व्याख्यान द्वारा छात्राओं को अंतरिक्ष में अपने करियर बनाने एवं ब्रह्माण्ड की खोज के महत्व के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भौतिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सरला शर्मा और डॉ. हर्षा शर्मा द्वारा किया गया।