International Women’s Day

9 मार्च, 2024 को कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय एवं शिल्प सृजन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘सशक्त नारी, विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. मंजु बाघमार, राज्य मंत्री, महिला व बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली और अपने कार्य क्षेत्र से समाज में विशिष्ट पहचान रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. मंजु बाघमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार के नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी तथा राजस्थान सरकार की महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के विषय में छात्राओं को अवगत करवाया। अन्य सभी उपस्थित सम्मानित महिलाओं ने भी अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव और अपनी संघर्ष यात्रा छात्राओं से साझा की और जीवन में संघर्ष से न घबराने एवं निरंतर आगे बढ़ने की   प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिला शिक्षा हेतु महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल, निर्भया स्क्वायड की इंचार्ज सुनीता चौधरी, लीडरशिप एक्सपर्ट अलका बत्रा, वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. शालिनी राठौड़, लेखिका इशिता सिंह, बीडीएस डॉ. अलका गौड़, सोशल एंटरप्रेन्योर कविता जैन, मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट पायल चौधरी, सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्ष निशा बग्गा, एडवोकेट बॉबी दत्ता और राष्ट्रीय मानव मित्र संस्थान की संस्थापक सुनीता वैष्णव आदि सभी को उनकी उपलब्धियों और सामाजिक योगदान के लिए शिल्प सृजन संस्था की ओर से संस्थापक शिल्पी साह और सचिव कुलदीप सिंह ने सभी को सम्मानित किया। अंत में शिल्पी साह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।