Global Recycling Day

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के प्राणिशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे (18 मार्च 2026) के उपलक्ष्य में सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सेंट्रल पार्क, जयपुर में प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान चलाया गया। दिनांक 16 मार्च 2026 को प्रातः 9ः30 बजे आयोजित इस अभियान में महाविद्यालय की 20 छात्राओं, संकाय सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पार्क परिसर से 12.7 किलो प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर बिसलेरी इंडिया लिमिटेड को पुनर्नवीनीकरण एवं पुनर्चक्रण के लिए दिया गया। इस माध्यम द्वारा छात्राओं ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण के प्रति प्रेरित करना था, जिसे सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं उप-प्राचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों के सक्रिय सहयोग की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।