Extension lecture -Basics of Spectroscopy

कनोडिया पी. जी.महिला महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की ओर से 18 दिसंबर 2023 को”बेसिक्स ऑफ स्पेक्ट्रोस्कॉपी” विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं को रसायन विज्ञान के क्षेत्र मे उपयोग की जाने वाली नई तकनीकियों की जानकारी देना था।सत्र के मुख्य वक्ता डा. विजय बेनीवाल ,सहायक आचार्य राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर रहें। इन्होंने छात्राओं को स्पेक्ट्रोस्कॉपी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी व शोध में इसकी उपयोगिता को विस्तार से समझाया। सत्र में 73 छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया। उपप्राचार्य डा. रंजना अग्रवाल ने सत्र की सराहना करते हुए, छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।